फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on three in case of making the photo of a teenager viral on Facebook in Moozhag Badaun

Budaun: किशोरी की फोटो खींचकर फेसबुक पर डाली, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मूसाझाग (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, मूसाझाग (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक किशोरी का फोटो लेकर फेसबुक पर वायरल कर दी थी। इस संबंध में किशोरी के पिता ने ग्राम सकतपुर बेला निवासी जुड़वां भाइयों राजीव और संजीव, उनके पिता के खिलाफ तहरीर दी थी।

विज्ञापन
Report on three in case of making the photo of a teenager viral on Facebook in Moozhag Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक किशोरी का फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल कर दी थी। इसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो जुड़वां भाइयों समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दो दिन पहले मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक किशोरी का फोटो लेकर फेसबुक पर वायरल कर दी थी। इस संबंध में किशोरी के पिता ने ग्राम सकतपुर बेला निवासी जुड़वां भाइयों राजीव और संजीव, उनके पिता के खिलाफ तहरीर दी थी। दोनों भाइयों ने किशोरी के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक की स्टोरी पर शेयर की थी।
विज्ञापन


उसे गांव के तमाम लोगों और किशोरी के रिश्तेदारों ने देखा था। तब किशोरी के परिवार वालों को इसका पता चला। पिता ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों जुड़वा भाइयों राजीव, संजीव और उनके पिता रामदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed