फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ग्रामीणों का प्रदर्शन...महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी को अड़े

Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

बालक से मारपीट करने के मामले में शनिवार को परिवार वालों और ग्रामीणों ने जगत स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया।उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर पीछे वाले गेट पर ताला डाल दिया।शनिवार शाम को जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. प्रमोद व्यास ने जगत पहुंच कर मामले में जानकारी ली।

विज्ञापन
crime
जगत स्वास्थ्य केंद्र पर बालक के परिवार वालों को समझाने की कोशिश करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

अलापुर (बदायूं)। बालक से मारपीट करने के मामले में शनिवार को परिवार वालों और ग्रामीणों ने जगत स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार करने और बालक का उपचार कराने की मांग की। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। बाद में पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को घोड़ा बिदकने के बाद कार पर स्क्रेच आने से जगत स्वास्थ्य केंद्र की होम्योपैथिक महिला चिकित्सक डॉ. रूबी वर्मा ने 10 वर्षीय मोनू को जमकर पीटा था। देर शाम पुलिस ने मोनू के चाचा की ओर से महिला डॉक्टर और कर्मचारी अरशद अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने अरशद को हिरासत में ले लिया था लेकिन महिला डॉक्टर को थाने नहीं बुलाया। इससे गुस्साये बालक के परिवार वाले और ग्रामीण शनिवार सुबह जगत स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर पीछे वाले गेट पर ताला डाल दिया। उस वक्त स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ आ गया था। उन्होंने घबराकर अंदर से ताला लगा लिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। वे प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी और बालक का सही से उपचार कराने की मांग की। सूचना पर सिविल लाइंस, दातागंज, उसावां और हजरतपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बाद में सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों को डॉक्टर व कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महिला डॉक्टर की कार चलाता था स्वास्थ्य केंद्र का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
दस वर्षीय बालक से मारपीट करने के मामले में वीडियो में दिखाई दे रहा अरशद अली स्वास्थ्य केंद्र का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इस मामले के दौरान उसने खुद को महिला डॉ. रूबी वर्मा का ड्राइवर बताया था। थाना पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र से ही हिरासत में ले लिया था लेकिन तब तक डॉक्टर वहां से चली र्गइं थी। देर रात उसके परिवार वाले थाने पहुंचे। तब उन्होंने अरशद अली को स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी बताया। वह अभी पुलिस की हिरासत में है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-
शनिवार को ग्रामीणों ने जगत स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कार्रवाई होगी। फिलहाल उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
डॉक्टर के निलंबन की संस्तुति
बदायूं। जगत सीएचसी पर बालक को बुरी तरह से पीटने वाली होम्योपैथिक डॉक्टर रूबी वर्मा की शासन से निलंबन की संस्तुति कर दी गई है। शनिवार शाम को जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. प्रमोद व्यास ने जगत पहुंच कर मामले में जानकारी ली। डीएचओ डॉ. प्रमोद व्यास ने बताया कि बालक की हालत में अब सुधार है। कर्मचारी अरशद के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed