फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाल गृह से किशोरियों के लापता होने की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी, सौंपी रिपोर्ट

Sat, 10 Sep 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर के बाल गृह से लापता दोनों किशोरियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी हो गई है। जांच डीआरओ महीपाल सिंह और डीपीआरओ श्रेया मिश्रा कर रहीं थीं। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि इसमें बाल गृह के कर्मचारियों की ही लापरवाही निकली है। आगे जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विगत 26 अगस्त की रात नेकपुर मोहल्ले के बालगृह से दो किशोरियां अचानक लापता हो गईं थीं। तब से सिविल लाइंस थाना पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में बालगृह की वॉर्डन मीना सिंह ने भी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई थी। उसकी विवेचना भी चल रही है। दूसरी ओर डीएम दीपा रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी मजिस्ट्रेटी जांच डीआरओ महीपाल सिंह और डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को सौंपी थी। प्राथमिक जांच में ही कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन

किशोरियों के लापता होने के दौरान बालगृह का पूरा स्टाफ आराम से सो रहा था। उस वक्त बाल गृह में चार कर्मचारी मौजूद थे। हैरानी की बात यह थी कि किसी को इसकी भनक नहीं लगी और किशोरियां आराम से बालगृह से निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी हो गई है। दोनों अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी है। बताया जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों की लापरवाही की ही बात सामने आई है। हालांकि किस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी, अभी इसका पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ डीएम के आदेश पर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल जांच रिपोर्ट पर मंथन चल रहा है।
-
बाल गृह में मौजूद हैं 26 बालिकाएं/किशोरियां
- दोनों किशोरियों के लापता होने के दौरान बालगृह में कुल 28 बालिकाएं/किशोरियां मौजूद थीं। अब उनके जाने से बालगृह में 26 बालिकाएं रह गईं हैं। फिलहाल सभी की पहले की तरह देखरेख चल रही है।
-
एक शहर और दूसरी कादरचौक निवासी है किशोरी
शहर के बालगृह से लापता एक किशोरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे 19 जुलाई को बालगृह में लाया गया था। दूसरी कादरचौक क्षेत्र की है। वह छह अगस्त को बालगृह लाई गई थी। 26 अगस्त तक दोनों किशोरियां यहां रहीं। उसी रात दोनों लापता हो गईं।

-
बालगृह से लापता दोनों किशोरियों के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच पूरी हो गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम को दे दी गई है। वहीं से आगे का निर्णय लिया जाएगा। अभी दोनों किशोरियों की तलाश चल रही है।
- अभय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed