फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उसहैत में महिला के अपहरण की कोशिश, एक व्यक्ति पकड़ा

Thu, 08 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। उसहैत कस्बे में एक महिला का अपहरण की कोशिश की गई। पुलिस देखकर आरोपी भाग गया और एक घर में छिप गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात पीआरवी 1293 को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के नजदीक एक व्यक्ति महिला को बेहोश करके उठाकर ले जा रहा है। इस पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। तभी वह व्यक्ति महिला को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वह एक घर के अंदर छिप गया। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। जानकारी लेने पर महिला ने बताया कि वह वाराणसी की रहने वाली है। तीन दिन पहले वह बदायूं अपनी बहन से मिलने आई थी। तभी उस व्यक्ति ने रास्ते में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। वह कहीं अनजान जगह ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की और हाथ की नस काट दी। यह व्यक्ति उसे बेहोश करके हाथ पर पट्टी करवाने लाया था। तभी महिला ने होश में आने पर शोर मचा दिया। इससे वह छोड़कर भाग खड़ा हुआ। थाना पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed