फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पत्नी नहीं लौटी तो पति ने फायर झोंका

Thu, 08 Sep 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अरविंद। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में मंगलवार रात आंवला से आए व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से एक तमंचा, 14 कारतूस, एक गड़ासा, दो हंसिया और दो छुरी के अलावा एक मोबाइल बरामद हुआ है। बुुधवार दोपहर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी रेखा की शादी साल 2009 में बरेली में आंवला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी अरविंद से हुई थी। रेखा का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। वह एक महिला को घर भी ले आया। उसे घर की दूसरी मंजिल पर रखता था जबकि रेखा और उसकी 11 वर्षीय बेटी नीचे रह रही थी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जब अरविंद ने अपनी हदें पार कर दीं तो वह दस दिन पहले अपने मायके सैय्यदबाड़ा मोहल्ला आ गई। तब से अरविंद उसपर लगातार घर आने का दबाव बना रहा था, साथ ही शादी में खर्च हुए रुपये मांग रहा था। बकौल, रेखा वह उसे घर न लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। बताते हैं कि अरविंद मंगलवार रात करीब 11 बजे कार लेकर उसके घर आया। उसने ससुराल चलने का दबाव बनाया। जब वह तैयार नहीं हुई तो अरविंद ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। रेखा बाल-बाल बच गई। परिवार वालों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अरविंद की तलाश की। करीब दो घंटे बाद अरविंद को पकड़ लिया। पुलिस को उसकी कार से एक तमंचा, 14 कारतूस, एक गड़ासा, दो हंसिया, दो छुरी और एक मोबाइल मिला। पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी है। बुधवार दोपहर आरोपी अरविंद को जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया आरोपी ने पहले आकर पत्नी पर फायर झोंका। बमुश्किल पकड़ा गया।
-
बनाता था आपत्तिजनक वीडियो
रेखा के मुताबिक अरविंद के कई महिलाओं से संबंध है। उनके अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। वह रेखा को भी छोड़ना नहीं चाह रहा था। वह चाह रहा था कि उसके पास रेखा भी रहे और दूसरी महिला भी रहे लेकिन यह रेखा को स्वीकार नहीं था। इसकर वह अपने घर आ गई थी।
-
अरविंद के खिलाफ तीन मामले दर्ज
मंगलवार रात जिस वक्त आरोपी फायर करके भागा था। उसके बाद रेखा और उसके परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। दूसरी ओर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। पकड़े जाने के दौरान उस पर तमंचा समेत तमाम असलहे मिले। पुलिस ने तमंचा बरामद करने और चाकू, छुरा, गड़ासा व हंसिया रखने के संबंध में दो और मामले दर्ज किए।

-
आंवला का व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करने के इरादे से ही यहां आया था। उसके पास कई प्रकार के असलहे मिले हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया हैै।
-अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed