{"_id":"6313ac05176738376e4ba23a","slug":"crime-badaun-news-bly4964889186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों के बल पर परिवार वालों को बांध कर डाला, लूटपाट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचों के बल पर परिवार वालों को बांध कर डाला, लूटपाट की
विज्ञापन
भमुईया में बदमाशों द्वारा फेंका गया अलमारी का सामान दिखाती महिला समद। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव भमुईया में शुक्रवार रात छह बदमाशों ने घर में मौजूद एक बच्चे समेत चार लोगों को बांधकर डाल दिया। बाद में तमंचों के बल पर 18 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिवार वालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्राम भमुईया निवासी ताहव्वर के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने घर के आंगन में सो रहा था। उसका छोटा बेटा बाबू कुछ दूरी पर था। बड़े बेटे मझले की पत्नी समद अपने चार साल के बेटे के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे दो बदमाश घर की छत पर चढ़कर जीने से नीचे उतर आए। उन्होंने अंदर से दरवाजा खोलकर चार और बदमाशों को घर में बुला लिया। इसके बाद सभी बदमाशों ने परिवार वालों को तमंचों के बल पर बांध कर डाल दिया। समद के बच्चे को गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी।
ताहव्वर ने बताया कि बदमाश करीब आधा घंटा तक लूटपाट करते रहे। वे उसके घर से 18 हजार रुपयों समेत लगभग सवा लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर लूटकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने घर के सामने खड़े होकर शोर मचाया। इससे मोहल्ले के काफी संख्या में लोग मौके पर आ गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। काफी देर तक बदमाशों को तलाश किया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। ताहव्वर ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-
कादरचौक के भमुईया में हुई घटना की जांच कराई जा रही है। इसमें जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शक्ति सिंह, सीओ उझानी