फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मनरेगा : कमीशनखोरी का ऑडियो वायरल..मांगे जा रहे 19 हजार

Sun, 28 Aug 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। मनरेगा में कमीशन पर प्रधानों के विरोध के बीच शनिवार को उन्हीं के एक ग्रुप में ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में प्रधान और एक कर्मचारी के बीच बातचीत है, जिसमें प्रधान से एस्टीमेट से आगे की कार्रवाई के लिए 19 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मामला ब्लॉक कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है। ऑडियो एक मिनट से अधिक का है। जिसमें एक कर्मचारी का प्रधान को फोन आता है। कर्मचारी कहता है-प्रिंट आउट निकालना है, अपना पासवर्ड बता दीजिए। बात पूरी हो पाती, उससे पहले प्रधान कहता है कि मैं जो भेज रहा हूं, उसे रख लेना। जवाब में पूरे 19 हजार रुपये भेजे जाने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

ऑडियो को लेकर प्रधान का पक्ष जाना गया। उनका कहना है कि मनरेगा में 10 प्रतिशत कमीशन ली जा रही है। पांच हजार रुपये पहले लिए जा रहे हैं। उसके बाद 19 हजार रुपये की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऑडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक दिन पहले प्रधानों ने कमीशन के बारे में जो शिकायत की थी, वह मनरेगा से जुड़ी थी। मनरेगा के काम में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। फिर भी वह हकीकत का पता जरूर कराएंगे। किसी से कोई भी कमीशन नहीं ले सकता। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होंगे।
- अमर सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed