फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नवादा से बुक करके ले गए ई-रिक्शा, लूटकर ड्राइवर को बरेली में फेंका

Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
सिविल लाइंस थाने में खड़ा चंद्रसेन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में खेड़ा नवादा इलाके से बुक करके ले जाया गया ई रिक्शा बरेली-बदायूं हाईवे पर नशीला पदार्थ देकर लूट लिया गया। उसके ड्राइवर को लुटेरे बेहोशी की हालत में बरेली के भमोरा क्षेत्र में देवचरा से आगे अलीगंज रोड किनारे फेंककर भाग गए। सुबह ड्राइवर को जब होश तब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। वह तहरीर देने सिविल लाइंस थाने भी गए लेकिन पुलिस ने उन्हें भमोरा की घटना बताकर थाने से भगा दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दौरी निरोत्तमपुर निवासी चंद्रसेन पुत्र भगवानदास ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। चंद्रसेन के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह अपना ई रिक्शा लेकर सवारियां ढोने के लिए निकला था। दोपहर के समय खेड़ा नवादा चौराहे पर उसके पास चार लोग आए। उन्होंने बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रहमा के लिए ई रिक्शा बुक किया। चंद्रसेन उन्हें बैठाकर रहमा के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

वह बरेली-बदायूं हाईवे के बाईपास तिराहे पर पहुंचा, तभी चारों लोगों ने उसका ई रिक्शा रुकवाकर कोल्डड्रिंक पी और उसे भी दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसको नशा होने लगा। तभी एक व्यक्ति ने ई रिक्शा का स्टेयरिंग संभाल लिया और उसे पीछे बैठा दिया। दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। चारों लुटेरे उसे बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में देवचरा से आगे अलीगंज रोड पर एक मढ़ी के नजदीक सड़क किनारे फेंक दिया। लुटेरे उसका ई रिक्शा, एक हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। इधर, जब चंद्रसेन देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की। उसका मोबाइल भी बंद आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चंद्रसेन को होश आया तो उसने खुद को मढ़ी के नजदीक सड़क किनारे पड़ा पाया। मढ़ी के पुजारी ने परिवार वालों को सूचना दी। दोपहर में चंद्रसेन अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचा। उसने थाने में मौजूद मिले खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज को तहरीर दी लेकिन उसे भमोरा की घटना बताकर थाने से भगा दिया गया। चंद्रसेन ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

--------------
इस मामले में पहले घटनास्थल पता चले। अगर ड्राइवर को बरेली जिले की सीमा में डाला गया है तो घटनास्थल वहीं का माना जाएगा। अगर उसे कहीं और डाला जाता तो वहां का घटनास्थल होता। इसमें जो घटनास्थल है, उसी थाने की पुलिस कार्रवाई करेगी।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed