फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाल गृह से दो किशोरियां लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले में स्थित बाल गृह (बालिका) से बृहस्पतिवार रात दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। सुबह कर्मचारी सोकर उठे, तब उन्हें इसका पता चला। सूचना पर डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बालगृह पहुंचकर मामले की जानकारी की। किशोरियों की तलाश में सिविल लाइंस पुलिस को लगाया गया है। फिलहाल शुक्रवार देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। वार्डन की ओर से इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में महिला कल्याण विभाग लखनऊ की ओर से स्थापित बाल गृह बना हुआ है। इसमें पांच से लेकर 17 साल तक की 25 बालिकाएं व किशोरियां रहती हैं। बताया जा रहा है कि उनमें शहर निवासी लगभग 13 साल और कादरचौक निवासी 16 साल की किशोरी भी शामिल थी। उन्हें बहला फुसलाकर ले जाया गया था लेकिन उनके बरामद होने के बाद परिवार वालों ने उन्हें घर में रखने से इन्कार कर दिया। इससे पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक किशोरी को छह अगस्त को नेकपुर मोहल्ले के बाल गृह में शिफ्ट कर दिया, एक किशोरी उससे पहले लाई गई थी। तब से दोनों किशोरियां बाल गृह में थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बाल गृह के कर्मचारियों ने उन्हें शौचालय की ओर जाते देखा। इसके बाद वह नहीं दिखीं। शुक्रवार सुबह जब वार्डन मीना सिंह को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इस पर सिविल लाइंस पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार शाम के समय डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार समेत कई अधिकारी बाल गृह पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां बाल गृह से दूसरी मंजिल की खिड़की से होकर निकली हैं। एसएसपी ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार को जल्द से जल्द उनका पता लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किशोरियों के लापता होने की जांच को कमेटी गठित
डीएम दीपा रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दो सदस्यीय कमेटी को गठित किया है। इसके लिए डीआरओ महीपाल सिंह और डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को नामित किया गया है। उन्हें बताया गया कि वे जल्द से जल्द इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करें।
-
बाल गृह में मौजूद थे चार कर्मचारी
दोनों किशोरियों के लापता होने के दौरान बाल गृह में चार कर्मचारी मौजूद थे। उनमें एक चौकीदार, दो रसोइया और एक हाउस मदर ड्यूटी पर थी। दोनों लड़कियों के लापता होने के संबंध में चौकीदार समेत सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
-
जानकारी जुटाने जिला कारागार पहुंची पुलिस
इस मामले की जांच कर रहे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार इसकी तह तक जाने के लिए जिला कारागार पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां जिन लड़कों के साथ गईं थीं, थाना पुलिस उन्हें जेल भेज चुकी थी। इस समय दोनों लड़के जेल में हैं या उनकी जमानत हो चुकी है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटाई है।
-
बाल गृह बालिका से बृहस्पतिवार रात दो किशोरियां लापता हुईं हैं। वे स्वयं गईं हैं या उन्हें भगाया गया है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। इसमें कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसकी जांच के लिए कमेटी भी गठित हुई है। जांच के बाद पता चलेगा कि किसकी लापरवाही रही। तब इसमें कार्रवाई होगी।

- अभय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
-
सूचना पर डीएम, एसएसपी भी बाल गृह पहुंचे थे। इंस्पेक्टर को सीसीटीवी फुटेज खंगालने और दोनों किशोरियों की तलाश को लगाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed