फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ऑडियो वायरल, नवादा चौकी का सिपाही ही करा रहा सट्टा

Fri, 26 Aug 2022 09:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दो सटोरियों का ऑडियो वायरल हुआ है। उसके अनुसार नवादा चौकी के एक सिपाही ने उनके विपक्ष के सटोरिये को तमंचा रखने में जेल भिजवाया था। ऑडियो में तमंचा लगाने से लेकर अफीम और डोडा लगाने तक का जिक्र किया गया है। उसमें सिपाही को हफ्ता देने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात वायरल हुए ऑडियो के अनुसार उसमें दो लोग आपस में बात करते सुने जा सकते हैं। उसमें दोनों ही सट्टा कराने की बात भी स्वीकार कर रहे हैं, साथ ही नवादा चौकी के एक सिपाही का भी जिक्र कर रहे हैं। उसे हफ्ता देने की बात भी दोनों कर रहे हैं। बता दें कि खेड़ा नवादा चौकी पुलिस ने चार दिन पहले गफ्फार नाम के व्यक्ति को तमंचा समेत गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा था। चर्चा यह है कि गफ्फार भी पहले सट्टा करवाता था लेकिन वह कुछ दिनों से कबाड़े का काम कर रहा था। वह खेड़ा नवादा के मुख्य सटोरिया की बात नहीं मान रहा था। इससे उसे रास्ते से हटाने के लिए पूरा प्लान बनाया गया और नवादा चौकी पुलिस ने तमंचा बरामद करने की फर्द बनाकर उसे जेल भेज दिया। उसके जेल जाने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

-
इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो ऑडियो के आधार पर इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed