फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वीडियो फुटेज से होगी मौके से भागे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की पहचान

Fri, 26 Aug 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एसएसपी कार्यालय के नजदीक पुलिस से धक्कामुक्की व तालाबंदी करने की धमकी देने वाले भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मौके से भागे कार्यकर्ताओं की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कराई जा रही है। इससे पहले पुलिस को मामले में नामजद कार्यकर्ताओं की तलाश है। उनके लिए अलग से टीम लगा दी गई है। उनमें अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की, गालीगलौज करने के साथ कार्यालय पर ताला डालने की धमकी दी थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की भी काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठी भांज दी थी। इससे कई कार्यकर्ता मौके से भाग गए जबकि बरेली मंडल अध्यक्ष विकास बाबू समेत 16 कार्यकर्ता पकड़े गए।
विज्ञापन

शाम के समय उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई। फिर देर शाम सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में करीब 25-30 कार्यकर्ता अज्ञात दिखाए गए हैं। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की ओर से कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। पुलिस से अभद्र व्यवहार करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इसके लिए मौके से बनाए गए वीडियो के फुटेज के आधार पर भागने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान कराई जा रही है। जिन कार्यकर्ताओं की पहचान हो चुकी है और वे भागने में सफल रहे थे, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान धक्कामुक्की और गालीगलौज करने वाले भीम आर्मी के 16 कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जा चुका है। जो कार्यकर्ता बचे हैं, उनकी तलाश कराई जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कराई जा रही है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed