फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार के पहिये खोल ले गए चोर

Sat, 27 Aug 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज कस्बे में खड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। पांच दिनश पहले दातागंज कोतवाली क्षेत्र में कार के पेड़ से टकराने पर मां-बेटे और देवर की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार रात चोर उस कार के दो पहिये खोल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार दातागंज कस्बे में खड़ी करा दी है। उसके पहिये कौन खोलकर ले गया, अभी इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन

यह हादसा 22 अगस्त की रात बदायूं-दातागंज रोड पर हुआ था कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी प्रशांत अपने परिवार के साथ उझानी के खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान गनगोला के नजदीक उनकी कार पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में प्रशांत की पत्नी रुचि, बेटा शशांक और भाई प्रियांक की मौत हो गई थी जबकि वह खुद इस हादसे में घायल हुए थे। उनके अलावा दो बच्चे और प्रियांक की पत्नी साक्षी घायल हो गई थी। उसका अब भी बरेली में उपचार चल रहा है। तब से पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में नहीं खड़ी करा पाई थी। कार घटनास्थल पर ही मौजूद थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब प्रशांत के परिवार के लोग कार लाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो वे पहिये चोरी देखकर हैरान रह गए। ऐसे में किसी तरह कार बड़े वाहन में लादकर कस्बे में खड़ी कराई गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रशांत के पिता बोले- अब क्या करेंगे कार का
प्रशांत के पिता गोरे सिंह इस घटना पर बोले जिस कार से उनका पूरा परिवार तहस नहस हो गया, उनके परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वे उस कार का क्या करेंगे। फिलहाल गनगोला के कुछ लोगों पर पहिये चोरी करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed