फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग, पशुपालक घायल

Thu, 25 Aug 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
भैंस चोरी के बाद फायरिंग में घायल रामचंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने तीन स्थानों से भैंस चोरी कर ली। इसी दौरान बदमाशों से बुटला बोर्ड पर पशुपालक रामचंद्र राजपूत और उसके बेटे का सामना हो गया। बदमाशों ने फायरिंग की तो गोली रामचंद्र के पैर में लगी लेकिन उसका बेटा बच गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पशु चोरी की घटनाएं आधी रात के बाद की हैं। तीनों घटनाओं में बदमाशों ने पिकअप का इस्तेमाल किया। बुटला दौलत गांव से रामवीर यादव की भैंस चोरी के दौरान जाग हो गई। बदमाशों ने डंडा फेंका तो रामवीर सहमकर लौट पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने देवरमई पूर्वी निवासी रामचंद्र राजपूत की पशुशाला को निशाना बनाया। रामचंद्र की पशुशाला बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला बोर्ड पर है।
विज्ञापन

बदमाश उसकी भैंस खोलकर पास में ही खड़ी पिकअप में चढ़ाने लगे तो रामचंद्र के बेटे ब्रजेंद्र की आंख खुल गई। उसकी आवाज पर जागे रामचंद्र और ब्रजेंद्र ने पिकअप को घेर लिया। यह देख बदमाशों की ओर से दो फायर किए गए। फायरिंग में एक गोली रामचंद्र के पैर में लगी और वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल मचा तो आसपास घरों के लोग भी बाहर निकल आए। ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश पिकअप में भैंस चढ़ाकर भाग गए। घायल रामचंद्र का उसके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी भी की लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। देर रात ही रामचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित गांव हजरतगंज में ब्रजपाल पुत्र गणेश की भैंस खोल ली। ब्रजपाल के मुताबिक, वह जागा और पिकअप की ओर भागा भी लेकिन वह हत्थे नहीं आई। इधर, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पशुपालक रामचंद्र घायल है। उसकी गोली लगी है या फिर किसी प्रहार से घायल है, इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed