फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जरीफनगर क्षेत्र में हुआ था हथगोले से हमला, दो पर रिपोर्ट

Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को हुए हथगोले से हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस हमले में घायल बालिका का अब भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जरीफनगर क्षेत्र के गांव मझोलरा निवासी प्रताप सिंह के मुताबिक 14 अगस्त को वह अपनी बेटी गीता के साथ बाजरे की फसल में खाद लगाकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में उसे गांव के भगवान सिंह मिल गए। उन्होंने दोनों लोगों को बाइक पर बैठा लिया। वह पुलिया के नजदीक पहुंचे थे। तभी झाड़ियों में छिपे मानफूल और भारत ने पुरानी रंजिश के चलते पर उन पर हथगोले से हमला कर दिया। गोला तेज धमाके के साथ फटा, जिसकी चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। तीनों लोगों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गीता को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। प्रताप सिंह के मुताबिक वह अपनी बेटी का उपचार करा रहा था। इससे उसी समय तहरीर नहीं दे सका। अब पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed