{"_id":"63012a1e8bf40e721339341a","slug":"crime-badaun-news-bly494961333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से गालीगलौज, दो भाइयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से गालीगलौज, दो भाइयों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान के विद्युत उपखंड कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ अभद्रता और गालीगलौज का मामला सामने आया है। उन्हें धमकी भी दी गई। उपखंड अधिकारी हर्षराज रस्तोगी और जेई रनवीर कुमार ने दो भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जेई रनवीर कुमार के मुताबिक 16 अगस्त को सहसवान कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी शारिक और सिराज पुत्रगण जाहिद अली एक प्रार्थना पत्र लेकर विद्युत उपखंड कार्यालय आए थे। इस पर उपखंड अधिकारी हर्षराज रस्तोगी ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी कि अभी उनकी आईडी नहीं आई है। जब वह आ जाएगी, तभी उनका कार्य कर दिया जाएगा। आरोप है कि यह सुनकर दोनों भाइयों ने मेज पर रखा प्रार्थना पत्र फाड़ दिया और ऊंची आवाज में बात करते हुए उन्हें धमकी दी।
जेई रनवीर कुमार ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनसे अपशब्द बोलते हुए धमकी दी। जेई का कहना है कि आरोपी उन्हें धमका कर गए हैं। बाद में उपखंड अधिकारी और जेई समेत सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। अभी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।