फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाला दबोचा

Sun, 21 Aug 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
आरोपी हृदेश। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हृदेश बेहद शातिर निकला। उसकी किशोरी से पांच दिन पहले ही मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों में ही उसने ऐसा विश्वास जमाया कि उसके कहने मात्र पर किशोरी कलेक्शन सेंटर पहुंच गई। जहां उसने उसे अपना शिकार बना लिया। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कई बातों का खुलासा किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार का है। दोपहर में 16 वर्षीय किशोरी सब्जी खरीदने के लिए बाजार के लिए निकली थी। इसी दौरान बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली निवासी हृदेश ने उसे कलेक्शन सेंटर पर बुला लिया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी घर पहुंचते-पहुुंचते बेहोश हो गई, इसलिए पुलिस सही समय पर आरोपी के बारे में जानकारी नहीं कर पाई थी। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो आरोपी हृदेश का नाम सामने आया लेकिन तब तक वह पुलिस की पहुंच से काफी दूर निकल गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली के आसपास मिली। जिस पर पुलिस की एक टीम दोपहर के समय ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सुबह टीम उसे लेकर बदायूं आ गई। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी शहर में छोटी ज्यारत के नजदीक से बताई। पुलिस का कहना है कि वह कहीं भागने की कोशिश में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तलाकशुदा महिला के साथ जाति बदलकर रह रहा था आरोपी
आरोपी हृदेश की गिरफ्तारी के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि उसके साथ एक महिला भी रह रही थी। महिला सामान्य जाति की है। जब पुलिस ने आरोपी की तलाश में उस मकान में दबिश दी, तभी वह महिला मिली। महिला ने बताया था कि आरोपी ने उसे अपना नाम हृदेश कुमार पांडेय बताया था। इससे वह उसकी बातों में आ गई और उसके साथ रहने लगी। हालांकि पुलिस ने नाम बदलकर रहने का अपनी कार्रवाई में जिक्र नहीं किया है। पुलिस ने केवल दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल भेजा है।

--
आरोपी पर लगाई पॉक्सो- 5 ई/6 धारा
-आरोपी हृदेश के खिलाफ धारा 376 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5 ई/6 भी लगाई र्गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कलेक्शन सेंटर में एक जिम्मेदार पद पर काम कर रहा था। इसके बावजूद उसने अपनी जिम्मेदारियों को न समझते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस कारण उस पर ये धारा बढ़ाई गई है।
-
आरोपी हृदेश को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed