फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Misdeed with a teenager in Badaun s Bisauli Kotwali area accused arrested

किशोरी से दरिंदगी: दुकान पर सामान लेने गई लड़की को रास्ते से उठाया, तमंचा के बल पर किया दुष्कर्म

Fri, 19 Aug 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दबतोरी (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, दबतोरी (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को बताया कि वह दुकान से लौट रही थी, तभी आरोपी उसे पकड़कर नजदीक के खाली मकान में ले गया। वहां उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी अमरपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Misdeed with a teenager in Badaun s Bisauli Kotwali area accused arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन


मामला पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। 15 वर्षीय किशोरी अपने घर के नजदीक परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जब वह आधे घंटे तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसे तलाश करना शुरू किया। रात तीन बजे तक परिवार वाले उसे तलाश करते रहे। उसी दौरान किशोरी लौटकर आई। उसने परिवार वालों को बताया कि वह दुकान से लौट रही थी, तभी अमरपाल उसे पकड़कर नजदीक में दुर्गपाल के खाली मकान में ले गया। वहां उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी अमरपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

खाना देने जा रही किशोरी से छेड़छाड़
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिवार वालों के मुताबिक किशोरी बुधवार को अपने चाचा को खेत पर खाना देने जा रही थी। आरोप है कि तभी अर्जुन यादव नाम के युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जानकारी पर परिवार वाले आ गए। तभी आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिसौली कोतवाली में तहरीर के आधार पर किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज है। इसके अलावा छेडछाड़ के मामले में भी एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। -सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed