फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man absconded with a scooty by giving a fake check in Scooty showroom in Badaun

Budaun: दुकानदार को चार लाख का फर्जी चेक थमाकर स्कूटी ले गया आरोपी, बैंक पहुंचने पर सच्चाई जान उड़े होश

Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
सार

बैटरी चलित स्कूटी शोरूम में एक युवक पहुंचा और उसने कहा कि वह सहसवान में बैटरी चलित स्कूटी की एजेंसी खोलना चाहता है। उसे कम से कम पांच स्कूटी चाहिए। एक स्कूटी की कीमत 77 हजार 500 रुपये थी। इससे उन्होंने पांच स्कूटी की कीमत तीन लाख 87 हजार पांच सौ रुपये बताई। अभय माहेश्वरी उनसे बोला कि एक स्कूटी उसे सैंपल के तौर पर चाहिए। बाद में वह चार लाख रुपये का चेक देकर एक स्कूटी लेकर चला गया।

विज्ञापन
A young man absconded with a scooty by giving a fake check in Scooty showroom in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज तिराहे के शोरूम पर ठगी हो गई। शोरूम पर एक युवक व्यापारी बनकर पहुंचा। उसने शोरूम मालिक को चार लाख का फर्जी चेक थमाया और सैंपल के तौर पर एक स्कूटी लेकर भाग गया। स्कूटी मालिक बैंक पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि चेक फर्जी है। इस पर उन्होंने सहसवान के अभय माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर निवासी अतुल गुप्ता का दातागंज तिराहे के नजदीक बैटरी चलित स्कूटी का शोरूम है। अतुल गुप्ता के मुताबिक करीब तीन माह पहले उनके शोरूम पर एक युवक आया था। उसने अपना नाम सहसवान निवासी अभय माहेश्वरी बताया था। उनसे कहा था कि वह सहसवान में बैटरी चलित स्कूटी की एजेंसी खोलना चाहता है। उसे कम से कम पांच स्कूटी चाहिए। एक स्कूटी की कीमत 77 हजार 500 रुपये थी। इससे उन्होंने पांच स्कूटी की कीमत तीन लाख 87 हजार पांच सौ रुपये बताई। अभय माहेश्वरी उनसे बोला कि एक स्कूटी उसे सैंपल के तौर पर चाहिए। बाद में वह चार लाख रुपये का चेक देकर एक स्कूटी लेकर चला गया।
विज्ञापन


दो-चार दिन बाद अतुल गुप्ता चेक लेकर बैंक पहुंचे। जब उन्होंने चेक जमा करने की कोशिश की तो पता चला कि वह फर्जी है। तब उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की। अभय माहेश्वरी उन्हें रुपये देने का आश्वासन देता रहा। तीन माह गुजरने के बावजूद उसने रुपये नहीं दिए। तब अतुल गुप्ता सिविल लाइंस थाने पहुंचे और अभय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed