{"_id":"62effe72ab1067099d5a54c4","slug":"crime-badaun-news-bly4938254177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में छेड़छाड़ के आरोपी के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली युवती और उसकी मां समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
शहर के एक मोहल्ले की युवती ने 13 जुलाई को कोतवाली में शहबाजपुर निवासी फैसल अंसारी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर थाना पुलिस फैसल को तलाश कर रही थी। वह घर छोड़कर भाग गया था। 27 जुलाई को अफसर फैसल को कोर्ट में पेश करने वाले थे। इससे पहले उसने मीरा सराय इलाके में अपने भाई की दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। उस दिन थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था, लेकिन आगे की कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। चार दिन पहले युवक के परिवार वाले सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिखाया। परिवार वालों का दावा है कि युवती और उसकी मां फैसल को ब्लैकमेल कर रही थी, उससे रुपये ले चुकी थी। शादी को 50 हजार रुपये और मांग रही थी। फैसल ने 20 हजार रुपये उधार लेकर दे दिए थे। जब उसने 30 हजार रुपये नहीं दिए तो उसके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती, उसकी मां, चाचा और तहरेरे भाइयों समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।