{"_id":"62ec0e685bb9b22ea9755c7d","slug":"crime-badaun-news-bly4935269163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 30 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 30 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय महिला भगवान देवी से उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए। बृहस्पतिवार को थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग महिला भगवान देवी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजातगंज पस्तौर की रहने वाली है। उसके दो बेटे हैं। दोनों शादी लायक हैं लेकिन उनकी शादी नहीं हुई है। महिला के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर नैथू निवासी एक व्यक्ति कई लोगों की शादी करा चुका है। वह बिहार या दूसरे प्रदेशों से महिलाओं को लाता है और लोगों की शादी करा देता है। कुछ दिन पहले वह व्यक्ति महिला के घर आया था। उसने कहा था कि एक बेटे की वह शादी करा देगा लेकिन इसमें कुछ खर्चा होगा। इसके लिए महिला तैयार हो गई। उसने आरोपी को 30 हजार रुपये दे दिए। काफी समय गुजर गया लेकिन उसने बेटे की शादी नहीं कराई।
एक दिन पहले महिला अपने रुपये लेने उसके गांव आई थी। महिला ने अपने रुपये मांगे। आरोपी ने उसके रुपये तो नहीं दिए लेकिन उसकी पिटाई कर दी। इससे परेशान होकर महिला मुजरिया थाने पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।