फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

युवक की हत्या में पांच पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगला में हुई युवक रामकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें मुख्य आरोपी शिवनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस ने बुधवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला में 20 वर्षीय रामकुमार की उसी के रिश्ते के चाचा व उनके बेटों ने लाठी-डंडों से खूब पीटी था जिससे उसकी जान चली गई। रामकुमार शाम के समय अपना खेत देखने पहुंचा था। परिवार वालों का आरोप था कि उन्होंने अपनी मेड़ बचाने के लिए उस पर लकड़ी लगाईं थीं लेकिन आरोपियों ने आकर लकड़ी उखाड़ दीं और मेड़ काटना शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रामकुमार पर हमला किया।
विज्ञापन

युवक के पिता गुरुदयाल ने मुख्य आरोपी शिवनंदन, विपिन, मोहनलाल, रामसेवक और भगवंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शिवनंदन को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आरोपी भगवंत करीब 80 साल का बताया जा रहा है। थाना पुलिस अन्य सभी आरोपियों को तलाश कर रही है। बुधवार दोपहर थाना पुलिस ने रामकुमार के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वालों ने देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed