फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दो पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के पति समेत 11 गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
वजीरगंज (बदायूं)। कांवड़ियों पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने रविवार रात 25 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके अलावा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दो पूर्व प्रधान और एक वर्तमान प्रधान के पति समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया जबकि अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम थाना क्षेत्र के दूवों गांव में दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया था। यह जत्था बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र से गौरीशंकर गुलड़िया शिव मंदिर से जलाभिषेक करके अपने गांव लहरा लाड़पुर लौट रहा था। रास्ते में दूवों गांव से निकलने के दौरान दूसरे समुदाय के खुराफाती तत्वों ने उनका डीजे बंद कराने की कोशिश की। जब कांवड़ियों ने डीजे बंद नहीं किया तो इन लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इसमें महिला कांवड़िया समेत करीब पंद्रह लोग घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह गांव से भागकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाते हुए मामला शांत कराया, साथ ही हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर रात पुलिस ने ओमप्रकाश की तहरीर पर 25 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

देर रात वजीरगंज पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस के साथ दूवों गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने वर्तमान प्रधान के नामजद पति रेहान, पूर्व प्रधान बाबू खां, पूर्व प्रधान नासिर, चंदा उर्फ आफताब, जाहिद, दाऊद, जीशान, फिरासत के अलावा निशात, शाकिर खां, फारुख को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश को टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कांवड़ियों पर हमला करने वालों पर लगेगी रासुका
दूवों गांव में कांवड़ियों पर हमला अचानक नहीं हुआ। खुराफाती तत्वों ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे की आवाज दूर से ही सुन ली थी। उन्हें अच्छी तरह पता था कि कांवड़ियों का जत्था गांव की ओर आ रहा है। वह इस रास्ते से ही निकलेंगे। इससे पूरी तैयारी के साथ कांवड़ियों को छेड़ा गया और उन पर पथराव किया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

-
वजीरगंज के कांवड़ियों पर हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत 11 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आठ नामजद और प्रकाश में आए तीन आरोपी पकड़े गए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। उन पर रासुका भी लगाई जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed