फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाया, पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक सेवानिवृत्त फौजी और उसकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की है। फौजी ने पेंशन लेने और कैंटीन का लाभ उठाने के बावजूद अपना फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाया। उससे उसकी बेटी ने फर्जी रूप से छात्रवृत्ति प्राप्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी प्रशांत कुमार के मुताबिक ग्राम कटिन्ना बरचऊ निवासी हरीशचंद्र सेना से सेवानिवृत्त है। इस समय उसका परिवार शहर के पटेल नगर में रहता है। हरीश चंद्र को पेंशन मिल रही है और वह कैंटीन का लाभ भी ले रहा है। सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपना फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवा लिया। आय का स्रोत खेतीबाड़ी और आमदनी पांच हजार रुपये प्रति माह दिखाई गई जबकि उसकी आय 50 हजार प्रतिमाह से ज्यादा है। उसकी बेटी एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। उसने फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर छात्रवृत्ति ली और उस प्रमाण पत्र से कई और लाभ लिए। दोनों पिता-पुत्री ने गरीबों का हक छीनकर उसका लाभ लिया है। इस संबंध में प्रशांत कुमार ने न्यायालय में मुकदमा डाला था। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों पिता-पुत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed