{"_id":"62e19817b274e42b304ac088","slug":"crime-badaun-news-bly4927095153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के जवानों का बैग चोरी, सौ कारतूस होने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के जवानों का बैग चोरी, सौ कारतूस होने की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला रेलवे स्टेशन पर तैनात पीएसी के जवानों का एक बैग चोरी हो गया। चर्चा है कि उसमें सौ कारतूस थे। जवानों ने पुलिस को सूचना तो नहीं दी लेकिन बताया जा रहा है कि खुद ही आसपास के पांच दुकानदारों से राधेलाल इंटर कॉलेज में बने कैंप कार्यालय ले जाकर पूछताछ की। दुकानदारों ने जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस पीएससी के अफसरों ने ऐसी घटना से इन्कार किया है।
सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कछला रेलवे स्टेशन पर 43 वीं वाहिनी एटा की एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। जवानों का कैंप कार्यालय राधेलाल इंटर कॉलेज में है। वे ड्यूटी करके इंटर कॉलेज में जाकर विश्राम करते हैं। दुकानदारों के मुताबिक तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन से पीएसी जवानों का एक बैग चोरी हो गया। उस समय जवानों को पता नहीं चला लेकिन बाद में जब उन्हे जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
सूत्रों का कहना है कि जवानों ने आसपास के दुकानदारों पर बैग चोरी करने की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके दुकानदारों को कैंप कार्यालय ले जाकर खुद ही पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुकानदारों का आरोप है कि पीएसी के जवानों ने उनसे पूछताछ के दौरान उनसे न सिर्फ मारपीट की बल्कि एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें उनका सिर भी डुबोया।
एक दुकानदार पप्पू का कहना है कि जिस समय बैग चोरी हुआ, उस दौरान वह हरिद्वार में था। वह रेलवे स्टेशन की ओर गया भी नहीं। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। उसकी उंगली मरोड़ दी गई, जिससे उसका पूरा हाथ सूज गया। पप्पू ने बताया उसके अलावा नन्हे, अनिल, फूल सिंह आदि से भी इसी तरह पूछताछ की गई। अनिल ने आरोप लगाया है कि उसका पानी में सिर डुबोकर पूछताछ की गई। फिलहाल पीएसी के जवानों का बैग नहीं मिला है। जवान उसे तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि बैग में सौ कारतूस हैं, हलांकि अफसर ऐसी किसी घटना से इन्कार कर रहे हैं।
-
अधिकारियों से मामला छिपा गए जवान
सूत्रों का कहना है कि जवानों ने अपने अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी नहीं दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई है। इससे कई अधिकारी आकर यहां आकर गोपनीय रूप से छानबीन भी कर चुके हैं। फिलहाल पीएसी के जवान मामले को छिपाने में लगे हैं।
-
कछला रेलवे स्टेशन पर तैनात पीएसी ने कोतवाली पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। हमने इस संबंध में इंस्पेक्टर उझानी से भी बात की। उन्होंने भी कोई सूचना मिलने से इन्कार किया है। कछला पर तैनात पीएसी, जीआरपी की ओर से लगाई गई है।
- शक्ति सिंह, सीओ उझानी
-
बैग चोरी के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। कछला रेलवे स्टेशन पर 43 वीं वाहिनी एटा पीएसी तैनात है। हमारी रोजाना प्लाटून कमांडर से बात हो रही है। उन्होंने कोई ऐसी बात नहीं बताई है।
- संजय कुमार सिंह, एसओ जीआरपी
-
कैंप कार्यालय राधेलाल इंटर कॉलेज में है। मेरा कमरा कुछ दूर है और जवानों का कमरा दूसरी ओर है। वहीं पर मैस है। हमारे सभी अधिकारियों ने आकर कारतूस चेक किए हैं। हमारा कोई कारतूस चोरी नहीं हुआ है। अगर किसी जवान ने दुकानदारों से पूछताछ की है तो मैं इसका पता लगाता हूं।
- हरवेंद्र सिंह, प्लाटून कमांडर, 43 वीं वाहिनी एटा