फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

आई कॉल...मौसी का हो गया है एक्सीडेंट, 20 हजार गूगल पे करो

Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/ओरछी। साइबर ठगों ने ठगी का नया फॉर्मूला निकाल लिया है। अब वह रिश्तेदार बनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं और उन्हें रिश्तेदार का एक्सीडेंट बताकर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह फैजगंज बेहटा में महिलाओं को ठगने की कोशिश भी की गई लेकिन उसने समझदारी से काम लिया और ठगने से बच गई।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी रीमा पत्नी संजीव के मोबाइल पर एक दिन पहले कॉल आई। कॉल करने वाला हड़बड़ाता हुआ बोला कि संजीव की मौसी का एक्सीडेंट हो गया है, मैं उसका मौसा ओमकार बोल रहा हूं। चंदौसी और मुरादाबाद के अस्पतालों में उसे मना कर दिया गया है। इसलिए मैं उसे दिल्ली एक अस्पताल में लेकर आया हूं। डॉक्टर ने ऑपरेशन बोल दिया है। इसके लिए बीस हजार रुपये कम पड़ रहे हैं। मैंने घर वालों को कॉल कर दी है। वह रुपये लेकर आ रहे हैं। तब तक के लिए आप बीस हजार रुपये गूगल पे कर दो। यह सुनकर रीमा घबरा गई। उसने बताया कि मैं घर पर अकेली हूं। मेरी सास बाहर हैं। वह आएंगी तभी रुपये ट्रांसफर कर सकेगी। ठग ने रीमा की सास भगवानदेई का नंबर भी लिया, बाद में यहीं बात उन्हें भी बताई। पहले तो वह भी घबरा गईं। उन्होंने कह दिया कि अभी गूगल पे करा रहे हैं और कॉल काट दी। तभी भगवानदेई ने अपनी बहन के बेटे सुमित को कॉल की। जब उससे बातचीत हुई तो उसने बताया कि उसकी मां आरती बिल्कुल ठीक हैं, वह घर पर हैं। भगवानदेई ने सच्चाई जानने के लिए अपनी बहन से बात कराने को कहा। तो सुमित ने अपनी मां से बात कराई।
विज्ञापन

उन्होंने पूरी जानकारी कर दोबारा ठग के नंबर पर कॉल की। तब भी उसने आरती के एक्सीडेंट की बात कही। जब उन्होंने कहा कि वह सब सच्चाई जान चुकी हैं। इस संबंध में पुलिस से शिकायत करेंगी, तो उसने कॉल कट कर दी। अब भगवानदेई ने थाने जाकर इस संबंध में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed