{"_id":"62d45f2f47568a55a815ce41","slug":"crime-badaun-news-bly4916731135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खरखोली बुजुर्ग में व्यक्ति का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव खरखोली बुजुर्ग में रविवार शाम 50 वर्षीय प्रेम कुमार शर्मा का शव खेत में पड़ा मिला। परिवार वाले हत्या कर शव फेंकने का अनुमान लगा रहे हैं तो वहीं थाना पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव खरखोली बुजुर्ग निवासी प्रेम कुमार शर्मा (50) रविवार तड़के तीन बजे घर से उठकर खेतों की ओर चले गए थे। उसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उन्हें तलाश किया। काफी खोजबीन के बाद रात के समय उनका शव गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के पास पड़ा। उनके सिर से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उनकी जेब से 22 सौ रुपये गायब थे। चेहरे पर तेजाब डाले जाने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते हैं कि प्रेम कुमार के छोटे भाई की पत्नी पूनम शर्मा प्रधान है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे है। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।