फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नकली और असली नोटों के चक्रव्यूह में फंसे, गंवाई रकम

Tue, 12 Jul 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/दातागंज। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में ठगों ने पहले नकली बताकर एक हजार के तीन गुना असली नोट दिए। तीन गुने के लालच में जब लोगों ने अधिक राशि दी तो यही ठग सारी रकम समेट कर भाग गए। अब ठगे जाने के बाद भी लोग खामोश हैं।
विज्ञापन

ठगी का यह खेल दातागंज इलाके में कई दिन से चल रहा था। ठगों के झांसे में आए लोगों का कहना है कि एक गिरोह था जो इस धंधे को चला रहा था। गिरोह के सदस्य पहले विश्वास में लेकर ली गई रकम की एवज में तीन गुना राशि नकली बताकर सौ-सौ रुपये के नोटों की शक्ल में देते था। लोगों से कहते थे कि नोट नकली जरूर हैं पर आराम से चल जाएंगे। यह ऐसे नोट हैं, जिन्हें पकड़ पाना नामुमकिन है। लोग भी नोट लेकर बाजार में जाते और खरीदारी करते, चूंकि नोट असली थे इसलिए कोई दिक्कत का सवाल नहीं होता था।
विज्ञापन

अब तो एक दूसरे से सुनकर कई लोग ठगों के संपर्क में आने लगे। उनको उनकी रकम की तीन गुना राशि दी जाने लगी। बाद में ठगों ने यह कहकर कि ऊपर से नोटों की खेप नहीं आई है कई लोगों से काफी राशि ली पर फिलहाल रुकने के लिए कहा। लालच में लोग रुक गए। जब 15 दिन हो गए और लोगों को रकम नहीं मिली तो वे फिर गिरोह के सदस्यों के पास पहुंचे पर वहां कोई नहीं था। एक बहुत बड़ी राशि लेकर ठग भाग चुके थे। अब स्थिति यह है कि काफी रकम गंवाने के बाद भी ठगी का शिकार लोग खामोश हैं। इनमें से कोई पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नोट बदलकर देने वाले इस गैंग के बारे में सूचना आई है। हमने पुलिस टीम लगा दी है। जल्द ही इस गिरोह के बदमाशों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed