{"_id":"62cc1e20b220a6740260fd61","slug":"crime-badaun-news-bly4909880100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
मृतक बसंत। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव तालिबनगर में रविवार रात 30 वर्षीय बसंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि पुलिस ज्यादा शराब पीने से मौत बता रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
ग्राम तालिबनगर निवासी बसंत पुत्र लोचन प्रजापति के घर में रविवार रात देवी जागरण था। परिवार वाले जागरण में लगे थे लेकिन बसंत शाम से ही लापता हो गया। देर रात काफी खोजबीन करने पर उसका शव गांव में एक गली में पड़ा मिला। परिवार वाले उसके शव को उठाकर घर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों से बात की तो उन्होंने अपने ही नजदीकियों पर हत्या का आरोप लगाया जबकि गांव के कुछ लोगों ने बताया कि युवक को शाम के समय ही शराब के नशे में देखा गया था। वह शराब पीने का आदी था। युवक की पत्नी सीमा का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने बसंत को शराब पिला पिलाकर दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था। उसका कोई रुपया नहीं दिया गया। उसे जान से मारने की और धमकी दी गई।
भाई श्रीपाल ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।