फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वजीरगंज में युवक की पीटकर हत्या

Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक बसंत। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव तालिबनगर में रविवार रात 30 वर्षीय बसंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि पुलिस ज्यादा शराब पीने से मौत बता रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम तालिबनगर निवासी बसंत पुत्र लोचन प्रजापति के घर में रविवार रात देवी जागरण था। परिवार वाले जागरण में लगे थे लेकिन बसंत शाम से ही लापता हो गया। देर रात काफी खोजबीन करने पर उसका शव गांव में एक गली में पड़ा मिला। परिवार वाले उसके शव को उठाकर घर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों से बात की तो उन्होंने अपने ही नजदीकियों पर हत्या का आरोप लगाया जबकि गांव के कुछ लोगों ने बताया कि युवक को शाम के समय ही शराब के नशे में देखा गया था। वह शराब पीने का आदी था। युवक की पत्नी सीमा का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने बसंत को शराब पिला पिलाकर दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था। उसका कोई रुपया नहीं दिया गया। उसे जान से मारने की और धमकी दी गई।
विज्ञापन

भाई श्रीपाल ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed