फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दोनों कलाइयों में बांधे थे बिजली के तार, तब लगाया था करंट

Wed, 06 Jul 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। इस्लामनगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद में शबनम ने अपने पति शरीफ की जान लेने के लिए उसे केवल चारपाई से ही नहीं बांधा बल्कि उसकी दोनों कलाइयों में बिजली का तार बांधकर उसे करंट लगाया था। करंट लगने से शरीफ के शरीर पर कई जगह बर्स्ट होने के निशान थे तो दोनों कलाइयों में तार बांधे जाने से चूड़ीनुमा गोल आकृति बन गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने से माना जा रहा है कि उसके दोनों कलाइयों में नंगा तार बांधकर करंट लगाया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को इस्लामनगर पुलिस ने शरीफ हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी शबनम और उसके प्रेमी सलीम को जेल भेज दिया। दोनों ने रविवार रात शरीफ की करंट लगाकर हत्या कर दी थी। शरीफ शाम के समय ही दिल्ली से लौटा था। इधर पूरी तैयारी के साथ बैठी शबनम ने रात को खाना बनाया और उसके खाने में नशे की तीन गोलियां मिलां दीं। इससे शरीफ बेहोश हो गया। यह देखकर शबनम ने अपने प्रेमी सलीम को घर में बुला लिया। फिर शरीफ को चारपाई से बांध दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह के अनुसार, दोनों ने उसके कलाइयों में बिजली का नंगा तार बांधा, जिससे तार शरीर से अलग न होने पाए। फिर स्विच बोर्ड में तार लगाने के बाद उसकी करंट लगाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ के दोनों कलाइयों में तार बांधा गया था। इससे उसकी दोनों कलाइयों में गोल आकृति बनी मिली है, तो वहीं शरीर पर कई जगह बर्स्ट होने के निशान हैं। कुछ जगह उन्होंने तार से करंट भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शबनम और सलीम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed