फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

होमगार्ड ने किशोरी से कराई बेटे की शादी, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एक मंदिर में सोमवार को एक होमगार्ड ने अपने बेटे की शादी नाबालिग लड़की से करा दी। बताते हैं कि लड़की बरेली की रहने वाली है जबकि होमगार्ड थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

सुबह वह अपने बेटे की बरात लेकर मंदिर गया था। मंदिर के बराबर हॉल में भोजन का इंतजाम किया गया था। दोपहर के समय उसके बेटे की शादी हुई। दुल्हन विदा होने से पहले चाइल्ड लाइन टीम को सूचना मिली कि मंदिर में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। इस पर चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने शादी देखकर पुलिस को बुला लिया। उसके बाद पुलिस होमगार्ड और उसके बेटे समेत दुल्हन के परिवार वालों को थाने ले गई। चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि लड़की पक्ष को 24 घंटे का समय दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह लड़की के बालिग होने का साक्ष्य दें। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed