फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

असधरमई में होमगार्ड व मिलकिया में शिक्षामित्र के घर लाखों की चोरी

Sat, 02 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां। चोरों ने बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के गांव असधरमई में होमगार्ड रामसरन सिंह और मिलकिया में शिक्षामित्र प्रीति सिंह के घरों को निशाना बनाया। चोर यहां दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और लाखों का माल उड़ा ले गए। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी के दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई हैं।
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव मिलकिया निवासी जगपाल सिंह की पत्नी प्रीति शिक्षामित्र हैं। चोरों ने बृहस्पतिवार रात जगपाल सिंह के घर की दीवार में पीछे से नकब लगा लिया। परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। बिना किसी आहट चोर नकब के रास्ते के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने कमरे में रखी सेफ और बक्सों से सोने-चांदी के आभूषण समेत 25 हजार रुपये का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन

सुबह होने पर परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। जगपाल सिंह का कहना है कि नकदी समेत चोर करीब आठ लाख रुपये का माल जेवर समेट ले गए।
चोरी की दूसरी घटना असधरमई गांव में हुई। यहां चोरों ने होमगार्ड रामसरन सिंह के अंदर घर की दीवार में नकब लगा लिया। घर के अंदर घुसे चोरों ने इत्मिनान से घर खंगाला। होमगार्ड रामसरन सिंह ने बताया कि उसका भाई मुनेंद्रपाल सिंह, भतीजा प्रमोद पाल सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उनका घर बंद पड़ा है। वह दूसरे मकान में रहता है। भाई और भतीजे को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पता लग सकेगा कि कुल कितना माल चोरी गया है। एक ही रात में दो गांवों में चोरी से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पड़ताल की जा रही है। चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed