फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जघन्य अपराधों में पैरवी करे पुलिस : एसएसपी

Wed, 29 Jun 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सभी थानेदारों के पेच कसे। उन्होंने कहा कि जघन्य आपराधिक मामलों में पुलिस स्वयं पैरवी करे। समीक्षा बैठक से पहले सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें तमाम पुलिस कर्मियों की समस्याएं निपटाई गईं।
विज्ञापन

देर रात तक चली बैठक में एसएसपी ने कहा कि पुलिस सरकार की 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करे। महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और जघन्य अपराधों में न्यायालय में पैरवी करे। प्रत्येक माह कम से कम 10 आरोपियों को सजा दिलाए। अवैध खनन, अवैध शराब पर रोक लगाई जाए। चिह्नित माफिया, टॉप 10, गैंगस्टर में भी पूरी कार्रवाई हो। कोई शिकायतकर्ता बिना जलपान और प्राप्ति रसीद लिए बिना न जाए। इसके अलावा उन्होंने तमाम मामलों मे कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा के अलावा सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed