{"_id":"62bb541c447cc27f860feaa2","slug":"crime-badaun-news-bly4897693102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जघन्य अपराधों में पैरवी करे पुलिस : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जघन्य अपराधों में पैरवी करे पुलिस : एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सभी थानेदारों के पेच कसे। उन्होंने कहा कि जघन्य आपराधिक मामलों में पुलिस स्वयं पैरवी करे। समीक्षा बैठक से पहले सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें तमाम पुलिस कर्मियों की समस्याएं निपटाई गईं।
देर रात तक चली बैठक में एसएसपी ने कहा कि पुलिस सरकार की 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करे। महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और जघन्य अपराधों में न्यायालय में पैरवी करे। प्रत्येक माह कम से कम 10 आरोपियों को सजा दिलाए। अवैध खनन, अवैध शराब पर रोक लगाई जाए। चिह्नित माफिया, टॉप 10, गैंगस्टर में भी पूरी कार्रवाई हो। कोई शिकायतकर्ता बिना जलपान और प्राप्ति रसीद लिए बिना न जाए। इसके अलावा उन्होंने तमाम मामलों मे कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा के अलावा सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे। संवाद