{"_id":"62bb4af5ce17435b41635301","slug":"crime-badaun-news-bly4897643167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता आतिफ निजामी पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता आतिफ निजामी पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर कोतवाली में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आतिफ निजामी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उनकी पत्नी कहकशां फातिमा का आरोप है कि आतिफ निजामी दहेज में कार मांगते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी आतिफ निजामी भाजपा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। आतिफ निजामी की पत्नी कहकशां फातिमा ने कोतवाली पहुंचकर उनके और उनकी मां रफत जहां उर्फ मीना पर आरोप लगाया है कि वे दहेज में कार मांग रहे हैं लेकिन उसके मायके वाले यह मांग पूरी नहीं कर पाए हैं। इस पर भाजपा नेता और उनकी मां उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने तदोनों लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
सीओ सिटी आलोक मिश्रा का कहना है कि कोतवाली में कहकशां फातिमा ने तहरीर दी थी। उसी के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई है।