{"_id":"62bb48e74543c7576704d95f","slug":"crime-badaun-news-bly489761679","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी ने दबोचे दो इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी ने दबोचे दो इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस पिछले दो साल से जिन पंद्रह हजार के दो इनामी आरोपियों को तलाश कर रही थी। मंगलवार को वे एसओजी के हत्थे चढ़ गए। मामले की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दीकी भी पहुंच गए। अब वजीरगंज पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 24 दिसंबर 2020 को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक उरैना का रामनारायण पुत्र चिंती टेंपो चलाता था। 14 दिसंबर को वह उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को टेंपो में बैठाकर ले गया। उस वक्त रामनारायण के साथ उरैना का करन पुत्र अंगनलाल भी मौजूद था। तब से थाना पुलिस दोनों आरोपियों के साथ-साथ किशोरी को भी तलाश कर रही थी। बाद में मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दीकी ने भी दोनों आरोपियों को तलाश किया। उन्हें भी सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की भी कर ली। इसके बाद दोनों पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित कर दिया गया।
मंगलवार को एसओजी इंचार्ज धर्वेंद्र कुमार और उनकी टीम ने दोनों आरोपियों के साथ किशोरी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसने रामनारायण से शादी कर ली थी। पुलिस अब दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है।