{"_id":"62bb483be1e7ae0663194605","slug":"crime-badaun-news-bly4897611190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बादल और दुगरैय्या के बीच रास्ते में बरेली की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला रिश्तेदार और उसके दोस्त के साथ बड़ी ज्यारत आई थी। लौटते समय उन्होंने ने ही यह हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिव्यांग महिला बरेली जिले में भुता थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली है। महिला के मुताबिक उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। सोमवार को वह अपने बहनोई के भाई के साथ बाइक से बड़ी ज्यारत आई थी। रास्ते में उसके रिश्तेदार का दोस्त भी मिल गया। रात करीब नौ बजे तीनों लोग बड़ी ज्यारत से निकले। रिश्तेदार ने अपने दोस्त को बीच में बैठाया और उसे पीछे बैठा लिया और बरेली रोड पर पहुंच गए। बाईपास से उसने बाइक कुंवरगांव कस्बे की ओर मोड़ ली, इस पर उसने एतराज किया। इस पर रिश्तेदार ने कहा कि आंवला होकर चलेंगे। वे बाइक से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बादल और दुगरैय्या के बीच पहुंचे थे कि अचानक उसने बाइक रोक ली। बाद में खेत में लेजाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए। उसने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले रात में ही उसके पास पहुंच गए। वह उसे कुंवरगांव थाने ले गए। जहां उसने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।