{"_id":"62bb4773fdebaa7bcf03419e","slug":"crime-badaun-news-bly4897606164","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी : किसान के 60 हजार रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी : किसान के 60 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। एक बैंक के फ्रेंचाइजी ने किसान अहिलकार से धोखाधड़ी करके 60 हजार रुपये हड़प लिए। जब किसान बैंक पहुंचा, तब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। किसान फ्रेंचाइजी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।
हजरतपुर क्षेत्र के गांव जरतौली निवासी किसान अहिलकार पुत्र सीताराम एक साल पहले 60 हजार रुपये जमा करने म्याऊं की एक बैंक आया था। किसान के मुताबिक उस वक्त बैंक में चंगासी निवासी एक व्यक्ति बैठा हुआ था। उसने कहा कि यहां बहुत भीड़ है। आप मेरे साथ मेरी दुकान पर चलो मैं वहां चलाकर आपके रुपये खाते में जमा करा दूंगा। वह एक बैंक का फ्रेंचाइजी है। अपनी दुकान में ही छोटी बैंक चलाता है। इससे किसान उसकी दुकान पर चला गया। उसने आरोपी को 60 हजार रुपये गिनकर दिए।
उसने खाता नंबर पूछा तो किसान ने अपनी किताब दे दी। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने कहा कि आपके खाते में रुपये पहुंच गए हैं। इससे किसान अपने घर चला गया। तब से किसान दो दिन पहले बैंक गया तो उसे पता चला कि उसके खाते में 60 हजार रुपये जमा ही नहीं हुए हैं। वह तुरंत आरोपी की दुकान पर गया तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब किसान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।