{"_id":"62b9f325c3b1d1210b2dd8b9","slug":"crime-badaun-news-bly4896503191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने संग्रामपुर में मारा छापा, हवाला धंधेबाज भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने संग्रामपुर में मारा छापा, हवाला धंधेबाज भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्टेटिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने अचानक संग्रामपुर गांव में छापा मारा। हालांकि, यूनिट जिन हवाला धंधेबाजों की तलाश में आई, वे टीम को चकमा देकर भाग गए। टीम ने एक धंधेबाज के भाई को पकड़ लिया लेकिन बाद में पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया।
सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिसौली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम में शामिल कांस्टेबल राहुल और हनुमान के साथ कोतवाली में आमद कराई। स्थानीय पुलिस को बताया कि संग्रामपुर के पांच लोगों के वारंट हैं। यह सभी आरोपी धोखाधड़ी के मामलों में वांछित हैं। यूनिट को काफी समय से उनकी तलाश है। इस पर बिसौली इंस्पेक्टर ने दबतोरी चौकी इंचार्ज वारिश खान को उनके साथ भेजा। बताते हैं कि संग्रामपुर के सिराज, शानू, अकबर, दानिश और शारिक के वारंट थे। यूनिट ने स्थानीय पुलिस की मदद से उनके घरों पर दबिश दी लेकिन टीम के पहुंचने के दौरान हवाला के धंधेबाज मौके से भाग गए। टीम ने एक धंधेबाज के भाई को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की फिर उसे छोड़ दिया गया। चौकी इंचार्ज वारिश खान ने बताया कि टीम पांच लोगों के वारंट लेकर आई थी। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। टीम बिसौली में रुकी हुई है। रात में भी उनकी तलाश में दबिश दी जाएगी।