{"_id":"62b8b6a8a5a1a668956d008a","slug":"crime-badaun-news-bly4895531142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का गला घोंटा, पति के सिर पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का गला घोंटा, पति के सिर पर किया वार
विज्ञापन
दांवरी गांव में सुनसान गली। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में प्रेमशंकर की सिर पर चोट मारकर और उनकी पत्नी भगवानदेई की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि लाश ज्यादा खराब होने से नाक व मुंह से खून आया था। इससे धारदार हमले की आशंका जताई गई। फिलहाल पुलिस ने उनके हत्यारोपी हेमेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार शाम बुजुर्ग दंपती प्रेमशंकर व उनकी पत्नी भगवानदेई के शव अलग-अलग घरों में बंद मिले थे। जब नजदीकी लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। तब इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद हीं दोनों शवों को घरों के ताले तोड़कर निकाला गया। देर शाम मझले बेटे गेंदनलाल ने अपने भतीजे हेमेश पुत्र रामपाल के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई तो वहीं थाना पुलिस ने रविवार दोपहर दोनों शवों के पोस्टमार्टम करा दिए।
विज्ञापन
शाम के समय गांव में पुलिस की मौजूदगी में उनके अंतिम संस्कार किए गए। बताते हैं कि शनिवार रात पुलिस ने हेमेश को हिरासत में ले लिया। उसे फैजगंज बेहटा थाने ले जाया गया। जहां अभी उससे पूछताछ चल रही है। फिलहाल वह खुद को निर्दोष बता रहा है। थाना पुलिस उसकी लोकेशन आदि खंगाल रही है।
-
पुलिस ने दोनों मकान किए सील, फोरेंसिक टीम करेगी जांच
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद पुलिस ने उनके दोनों मकानों को सील कर दिया हैै। उनके घरों पर ताला डाल दिया गया है। इन मकानों की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। हालांकि स्थानीय टीम ने शव निकालने जाने के बाद ही मौका मुआयना कर लिया था लेकिन घटनास्थल से कोई खास चीज बरामद नहीं हुई। अब फोरेंसिक टीम आकर दोनों घरों की जांच करेगी।
-
हेमेश के माता-पिता बोले-निर्दोष है उनका बेटा
बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में हत्यारोपी हेमेश के माता-पिता उसको निर्दोष बता रहे हैं। उसके पिता से लेकर मां, पत्नी और ससुर भी बयान दे रहे हैं कि 21 जून को हेमेश दिल्ली में था। उसने एक आधार कार्ड बनवाया था। पुलिस को वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चार जून को गांव आए थे। उन्हें एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित कराना था। वह दो दिन घर पर रुके और छह जून को यहां से चले गए।
-
छोटे ने पुलिस पर छोड़ा न्याय, मझला बयान पर कायम
- शनिवार रात हेमेश पर एफआईआर दर्ज कराने वाला दंपती का मझला बेटा गेंदनलाल है। गेंदनलाल अब भी अपने बयान पर कायम है। उसका कहना है कि ग्रामीणों ने खुद हेमेश को दोनों घरों से आते-जाते देखा था जबकि इंद्रपाल का कहना है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है। वह अपनी ससुराल में रहता है। उसके माता-पिता की हत्या किसने की। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सबकुछ पुलिस की जांच में सामने आ जाएगा।
-
बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले की जांच चल रही है। इसमें तमाम सुबूत मिले हैं। आरोपी हेमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। सोमवार को इसका खुलासा किया जाएगा।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात