फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संविदा लाइनमैन ने पोल पर चढ़ा दिया युवक, करंट लगने से मौत

Mon, 27 Jun 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबपुरा गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय 32 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। उस वक्त संविदा लाइनमैन दीपेंद्र मौजूद था लेकिन वह खुद पोल पर नहीं चढ़ा। इस संबंध में युवक के भाई ने संविदा लाइनमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम नवाबपुरा निवासी देवेंद्र शर्मा (32) पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा तीन भाइयों में मझला था। परिवार वालों के मुताबिक वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रात उनके गांव में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था। इस पर ग्रामीणों ने आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी। रविवार सुबह उपकेंद्र से फाल्ट ठीक करने को गांव मन्नूनगर निवासी संविदा लाइनमैन दीपेंद्र पुत्र शिवचरन पहुंचा। भाई योगेंद्र ने बताया कि लाइनमैन फाल्ट ठीक करने से पहले उसके घर आया था। यहां से उसके भाई देवेंद्र को अपने साथ बुलाकर ले गया।
विज्ञापन

उसने खेत में फाल्ट ठीक करने के लिए देवेंद्र को पोल पर चढ़ा दिया। इसी दौरान अचानक विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे करंट लगने से देवेंद्र पोल से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर युवक के परिवार वाले, पुलिस और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। योगेंद्र ने संविदा लाइनमैन दीपेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भाई का आरोप-एक माह से रंजिश मान रहा था लाइनमैन
भाई योगेंद्र का आरोप है कि संविदा लाइनमैन एक माह से रंजिश मान रहा था। उस वक्त देवेंद्र की बाइक चोरी हो गई थी। देवेंद्र ने लाइनमैन दीपेंद्र पर ही शक जताया था। इस पर दोनों में काफी विवाद हुआ। योगेंद्र का कहना है कि लाइनमैन द्वारा जानबूझकर ही ऐसा कराया गया है।
-------
मामले की होगी विभागीय जांच, लाइनमैन पर हो सकती है कार्रवाई
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा के गांव नवाबपुरा में बिजली पोल पर चढ़े ग्रामीण देवेंद्र की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। मृतक के परिजन और गांव के लोग आरोप लगा रहे हैं कि लाइन जोड़ने लाइनमैन आया था, लेकिन उसने पोल पर दिनेश को चढ़ा दिया। ऐसे में देर सवेर संबंधित लाइनमैन पर गाज गिरना तय है।
बताते हैं कि नवाबपुरा में बिजली लाइन टूटने संबंधी लिखित शिकायत या फिर कंट्रोल रूम को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। पावर कॉरपोरेशन ने पिछले महीने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम खोलने के लिए पांच मोबाइल नंबर भी जारी किए थे। इसके अलावा कॉरपोरेशन का टोल फ्री नंबर 1912 भी है। नवाबपुरा की घटना के बाद अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। बचाव में इतना ही कर रहे हैं कि बाद-बार एडवाइजरी जारी की जाती है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, इसके बाद भी गांव में किसी ने कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना नहीं दी।
-
जांच कराई जा रही, फिर होगी कार्रवाई : एसई
एसई दीपक कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि संबंधित लाइनमैन, जेई, ऐई किसके स्तर से गलती हुई है। इस तरह करंट से मौत दुखद बात है, जांच कराई जा रही है। लोगों को यह समझना चाहिए कि अगर कहीं बिजली लाइन टूटती है तो वह खुद उसको ठीक न करें। नवाबपुरा मामले में कहा जा रहा है कि लाइनमैन ने ही दिनेश को पोल पर चढ़ाया था। जांच के बाद लाइनमैन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

-
कटौती, फाल्ट या ट्रांसफार्मर फुंकने पर यहां करें शिकायत
मई में बिजली संबंधी समस्याओं के लिए पावर कॉरपोरेशन द्वारा जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूप बनाया गया था, जहां उपभोक्ता कटौती, फाल्ट या ट्रांसफार्मर फुंकने संबंधी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 9410410388 समेत 8533010711, 8006178755, 8273740793 व 6378532926 नंबर भी जारी किए गए थे, लेकिन फिर भी लोग यहां शिकायत न करके अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed