फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दातागंज और बिल्सी में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। दातागंज और बिल्सी में बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। दातागंज में युवक के परिवार वालों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया, उन्होंने अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक शव उठने नहीं दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बिल्सी। बृहस्पतिवार सुबह बिजनौर-बदायूं हाईवे पर एक कोल्ड स्टोरेज के नजदीक इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट पर 32 वर्षीय यशपाल का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। यशपाल थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद का रहने वाला था। उसके पिता आनंदराम ने बताया कि यशपाल बाहर रहकर मजदूरी करता था। वह चार दिन पहले हिमाचल प्रदेश जाने की कहकर घर से निकला था। उन्हें पता था कि युवक हिमाचल प्रदेश चला गया है लेकिन सुबह उसका शव लटका देखकर खुद हैरान हैं। मंगलवार को उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी 20 वर्षीय रामबाबू पुत्र रामनाथ का शव खेत में फंदे से लटका मिला। सूचना पर उसके परिवार वाले पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि युवक बुधवार रात खेत पर सिंचाई करने आया था। वह सुबह तक घर नहीं आया तो वे उसे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे, जहां उसका शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुलाने की मांग की। करीब तीन घंटे तक उन्होंने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है, तो तदानुसार मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने परिवार वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं परिवार वाले माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed