{"_id":"62ab2da681d82c3ca23c7e0f","slug":"crime-badaun-news-bly4884101200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के पीड़ित को भगाया, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के पीड़ित को भगाया, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के पुलिस अधिकारी एक ओर जनता से सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लापरवाह पुलिस कर्मी फजीहत कराने से बाज नहीं आ रहे। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने ऐसा ही किया। उसने अनुसूचित जाति के पीड़ित को चौकी से भगा दिया। उसके साथ आए ग्राम प्रधान से अभद्रता भी की। इस पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर निवासी अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का दूसरी बिरादरी के व्यक्ति से कई दिनों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस मामले कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने इस बारे में ग्राम प्रधान को बताया। इस पर एक दिन पहले पीड़ित और प्रधान पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराने की मांग की लेकिन मौके पर मिले हेड कांस्टेबल पृथी सिंह ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि उसे डांट फटकार कर पुलिस चौकी से भगा दिया गया बल्कि उससे अपशब्द भी कहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान से अभद्रता की गई। शिकायत पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
------
भाजपा नेता से अभद्रता करने वाला सिपाही भी लाइन हाजिर
बिल्सी कस्बे में बुधवार रात भाजपा नेता विनीत उपाध्याय से अभद्रता करने वाले सिपाही रोहित तोमर को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विनीत अपनी बेटी के साथ बिजली न आने पर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान सिपाही रोहित तोमर ने उनसे अभद्रता कर दी। सिपाही उस वक्त शराब के नशे में था। शिकायत पर इंस्पेक्टर ने उसका मेडिकल चेकअप कराया, जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई। इस पर उसे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
-
नवादा चौकी पर तैनात सिपाही के खिलाफ शिकायत आई थी, जिसके बाद सिपाही पृथी सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी