{"_id":"62ab2684178e51653c2e2595","slug":"crime-badaun-news-bly4884021123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में बाइक सवार टकराए, युवक ने दम तोड़ा, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में बाइक सवार टकराए, युवक ने दम तोड़ा, एक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला पुल पर खराब खड़े ट्रक के पीछे से कासगंज निवासी बाइक सवार दो युवक टकरा गए। दोनों को नाजुक हालत में परिजन सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। इलाज शुरू होने से पहले ही एक की मौत हो गई। दूसरे युवक को अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की लग्न लेकर परिवार के लोग कछला आए। लग्न चढ़ने के बाद सभी ने भोजन किया। इसके बाद दो-तीन बाइक सवार घर के लिए लौट पड़े। बाइकों सवारों में अशोक चौहान (40) पुत्र गजेंद्र सिंह और कुलदीप (36) पुत्र प्रताप सिंह अपनी बाइक से थे। कछला पुल पर खराब खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह से दोनों के सिर लहूलुहान हो गए। यह देख दूसरे बाइक सवारों ने निजी वाहन से कुलदीप और अशोक को कासगंज जिले में सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां इलाज शुरू होने से पहले ही अशोक की मौत हो गई। नाजुक हालत में कुलदीप को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ट्रक करीब एक घंटा पहले खराब हो गया था। ड्राइवर ने धक्का लगवाकर उसे साइड में भी कर लिया था लेकिन हादसा हो गया।