फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चार वकीलों से मांगी रंगदारी

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले चार वकील खुद एक फर्जी वकील के शिकार बन गए। फर्जी वकील ने उनसे पचास-पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इस पर तमाम वकील एकत्र होकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को काफी संख्या में वकीलों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे वकील संजीव कुमार सक्सेना, सुरेंद्र कुमार सिंह, अंबरीश शर्मा और हरिओम कुमार ने बताया कि शहर के न्यू आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति फर्जी वकील बनकर लोगों पर रौब झाड़ता है, और तो और, वह वकीलों के कपड़े पहनकर घूमता है। संजीव कुमार ने बताया कि उनके बहनोई विनेश कुमार सक्सेना के खिलाफ इसने कई मुकदमे डाल रखे हैं। वह न्यायालय में तमाम लोगों के खिलाफ पत्र दे चुका है और बाद में उनसे रुपये ऐंठ लेता है। वह आरटीआई कार्यकर्ता बनकर लोगों से सूचनाएं मांगता है। उन लोगों को ब्लैकमेल करता है।
विज्ञापन

सोमवार को फर्जी वकील न्यायालय में मिला। उसने कहा कि तू अपने बहनोई की बहुत पैरवी करता है। तुझे पैरवी करना सिखा दूंगा। पचास हजार रुपये मांगे। इसी दौरान सुरेंद्र कुमार सिंह, अंबरीश शर्मा और हरिओम कुमार भी पहुंच गए। फर्जी वकील ने उनसे भी पचास-पचास हजार रुपये मांगे। इस पर सभी वकीलों ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
यह व्यक्ति वकील नहीं है। यह वकीलों की यूनिफार्म पहनकर घूमता है। कई लोगों को फंसा लिया है। तमाम पुलिस वालों को शिकार बना चुका है। तहरीर दी गई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
- संदीप मिश्रा, सचिव जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed