{"_id":"62a62e23f2f4a4601613ffe8","slug":"crime-badaun-news-bly4880519167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने एक महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। स्टेशन रोड के दुकानदार का आरोप है कि महिला काफी समय से उससे रुपये ले रही है और लगातार फंसाने की धमकी देती है। और तो और उसने बेटी का अपहरण करने तक की धमकी दी है।
शहर में इंदिरा चौक निवासी रचित गुप्ता की स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान है। रचित के मुताबिक दो जून को उसकी दुकान पर मधुवन कॉलोनी निवासी एक महिला आई थी। उसने स्टाफ से उसके बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने स्टाफ से कहा कि अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो वह उसे बर्बाद कर देगी। महिला लगातार उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। वह धमकी देकर कई बार उससे रुपये ले चुकी है। उसने खुद खाते में रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। इसके बावजूद वह लगातार उसे धमकी दे रही है। उसकी बेटी का अपहरण करने की भी धमकी दी है। रचित ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति भी शामिल है। वह भी महिला का पूरा सहयोग कर रहा है। थकहार कर रचित गुप्ता थाने पहुंचा और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने पुलिस को धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।