{"_id":"62a62bea6a510b48d4247ea7","slug":"crime-badaun-news-bly488050341","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अराजक तत्वों का फोटो लगाने पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अराजक तत्वों का फोटो लगाने पर मिली धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को फेसबुक पर अराजक तत्वों का फोटो लगाने पर जान से मारने की धमकी मिली है। उसके मोबाइल पर कई नंबरों से कॉल की गई। उससे कहा गया कि अगर वह इस्लामनगर की ओर आया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस मामले को दबाने में लगी है।
ग्राम गर्वी निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक उसके मोबाइल पर रविवार सुबह से अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिल रही है। कॉल करने वाला दूसरे समुदाय का है। उसने कहा है कि फेसबुक पर अराजक तत्वों का फोटो लगाया है, इसका परिणाम तो भुगतना पड़ेगा। अगर वह इस्लामनगर की ओर आया तो उसकी शाम तक हत्या कर दी जाएगी।
कॉल आने पर उक्त व्यक्ति उघैती थाने पहुंचा। उसने धमकी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। बताते हैं कि जिस समय वह थाने में शिकायत करने पहुंचा था उसी दौरान भी एक कॉल आई थी। इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह थाने में ही मौजूद है। पुलिस मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है। उघैती इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।