{"_id":"62a4f19a7993cb1e8861f1a2","slug":"crime-badaun-news-bly4879620135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में अनुचर के घर से नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला में अनुचर के घर से नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी / कछला। राधेलाल इंटर कॉलेज कछला में तैनात अनुचर गंगाधर के घर में घुसे चोर नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। घरवालों को इसकी भनक शनिवार सुबह जागने पर लगी। मकान मालिक की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की।
घटना आधी रात के बाद की बताई गई है। कछला के वार्ड नंबर- चार निवासी गंगाधर और उनके परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद आंगन और कुछ लोग छत पर सो गए। गंगाधर की शनिवार सुबह आंख खुली तो कमरे में बक्से और अलमारी खुली थी। बक्से का काफी सामान बाहर बिखरा पड़ा था लेकिन उसके अंदर जेवरात और नकदी नहीं थे।
गंगाधर के मुताबिक बक्से से सोने के जेवरात र 20 हजार रुपये चोर निकाल ले गए। माना जा रहा है कि चोर खिड़की के रास्ते ही अंदर घुसे। जानकारी पाकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने गंगाधर के साथ आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से घटना के बारे में जानकारी की।