फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिल्सी में सांड़ ने युवक को पटककर मार डाला

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
राकेश फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में शनिवार को एक सांड़ ने 23 वर्षीय युवक राकेश को पटककर मार डाला। राकेश सुबह मंदिर की साफ सफाई कर रहा था, तभी सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम शहबाजपुर निवासी राकेश (23) पुत्र रघुवीर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक वह रोज सुबह गांव के मंदिर में साफ सफाई करता था। उसके बाद मजदूरी करने चला जाता। शनिवार सुबह भी राकेश मंदिर की साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांड़ मंदिर परिसर में घुस आया। उसने राकेश को सींगों पर उठाकर पटकना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। काफी देर तक उनकी सांड़ को भगाने की हिम्मत नहीं हुई। बमुश्किल उन्होंने सांड़ को मंदिर परिसर से भगाया लेकिन तब तक राकेश गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। इसकी सूचना पर उसके परिवार वाले पहुंच गए। वह युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल ले गए। शनिवार देर शाम राकेश की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
इस साल ये हुई घटनाएं-
24 मार्च- उझानी में सड़क पर जा रहे एक चिकित्सक महेश चंद्र गुप्ता पर आवारा सांड़ ने हमला बोल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
20 अप्रैल- मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी 40 वर्षीय विष्णु सागर पर सांड़ ने हमला कर दिया था, जिसमें तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed