फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वीडियो वायरल : पार्किंग शुल्क मांगने पर महिला ने युवक को पीटा

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शनिवार को जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क मांगने पर एक महिला ने युवक को पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बावजूद महिला नहीं मानी। वह युवक को कॉलर पकड़कर पीटती रही। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

यह मामला शनिवार का है। एक महिला अपने परिवार के व्यक्ति के साथ दवा लेने जिला अस्पताल आई थी। जैसे ही उसकी बाइक जिला अस्पताल में घुसी कि पार्किंग ठेका के कर्मचारियों ने रोक लिया। उन्होंने बाइक स्टैंड पर लगाने के साथ पार्किंग शुल्क मांगा। रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों ओर से नोकझोंक हो गई। महिला इतने गुस्से में आ गई कि उसने ठेके के एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने अपनी चप्पल निकाल ली। यह देखकर अस्पताल में मौजूद पुलिस आ गई। पुलिस ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी। वह उसे लगातार पीटती रही और पुलिस महिला को रोकती रही। यह देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे पुलिस ने महिला को समझाया। तब कहीं मामला शांत हुआ। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। युवक को पीटने का वीडियो जरूर वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed